HomeHindi Grammar NotesHindi Grammar Alankar अलंकार HSSC CTET HTET REET UPTET

Hindi Grammar Alankar अलंकार HSSC CTET HTET REET UPTET

Hindi Grammar Alankar अलंकार HSSC CTET HTET REET UPTET Notes 2018-19


Hindi Grammar Alankar अलंकार HSSC CTET HTET REET UPTET Notes 2018-19. Get Hindi Grammar Alankar अलंकार HSSC CTET HTET REET UPTET Notes 2018. We are providing Hindi Grammar Alankar अलंकार HSSC CTET HTET REET UPTET Notes 2018-19. Get Hindi Grammar Alankar अलंकार HSSC CTET HTET REET UPTET Notes 2018. 


अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण-

अलंकार (Alankar) :

अलंकार दो शब्दों से मिलकर बना होता है – अलम + कार। यहाँ पर अलम का अर्थ होता है ‘ आभूषण। मानव समाज बहुत ही सौन्दर्योपासक है उसकी प्रवर्ती के कारण ही अलंकारों को जन्म दिया गया है। जिस तरह से एक नारी अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए आभूषणों को प्रयोग में लाती हैं उसी प्रकार भाषा को सुन्दर बनाने के लिए अलंकारों का प्रयोग किया जाता है। अथार्त जो शब्द काव्य की शोभा को बढ़ाते हैं उसे अलंकार कहते हैं।

उदाहरण :- ‘ भूषण बिना न सोहई – कविता , बनिता मित्त।’

अलंकार के भेद :-

  1. शब्दालंकार
  2. अर्थालंकार
  3. उभयालंकार
  4. शब्दालंकार :-

शब्दालंकार दो शब्दों से मिलकर बना होता है – शब्द + अलंकार। शब्द के दो रूप होते हैं – ध्वनी और अर्थ। ध्वनि के आधार पर शब्दालंकार की सृष्टी होती है। जब अलंकार किसी विशेष शब्द की स्थिति में ही रहे और उस शब्द की जगह पर कोई और पर्यायवाची शब्द के रख देने से उस शब्द का अस्तित्व न रहे उसे शब्दालंकार कहते हैं।

अर्थार्त जिस अलंकार में शब्दों को प्रयोग करने से चमत्कार हो जाता है और उन शब्दों की जगह पर समानार्थी शब्द को रखने से वो चमत्कार समाप्त हो जाये वहाँ शब्दालंकार होता है।

शब्दालंकार के भेद :-

  1. अनुप्रास अलंकार
  2. यमक अलंकार
  3. पुनरुक्ति अलंकार
  4. विप्सा अलंकार
  5. वक्रोक्ति अलंकार
  6. शलेष अलंकार

अनुप्रास अलंकार क्या होता है :-

अनुप्रास शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – अनु + प्रास | यहाँ पर अनु का अर्थ है- बार -बार और प्रास का अर्थ होता है – वर्ण। जब किसी वर्ण की बार – बार आवर्ती हो तब जो चमत्कार होता है उसे अनुप्रास अलंकार कहते है।

जैसे :- जन रंजन मंजन दनुज मनुज रूप सुर भूप।

विश्व बदर इव धृत उदर जोवत सोवत सूप।।

अनुप्रास के भेद :-

  1. छेकानुप्रास अलंकार
  2. वृत्यानुप्रास अलंकार
  3. लाटानुप्रास अलंकार
  4. अन्त्यानुप्रास अलंकार
  5. श्रुत्यानुप्रास अलंकार
  6. छेकानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ पर स्वरुप और क्रम से अनेक व्यंजनों की आवृति एक बार हो वहाँ छेकानुप्रास अलंकार होता है वहाँ छेकानुप्रास अलंकार होता है।

जैसे :- रीझि रीझि रहसि रहसि हँसि हँसि उठै।

साँसैं भरि आँसू भरि कहत दई दई।।

  1. वृत्यानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जब एक व्यंजन की आवर्ती अनेक बार हो वहाँ वृत्यानुप्रास अलंकार कहते हैं।

जैसे :- “चामर- सी ,चन्दन – सी, चंद – सी,

चाँदनी चमेली चारु चंद- सुघर है।”

  1. लाटानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ शब्द और वाक्यों की आवर्ती हो तथा प्रत्येक जगह पर अर्थ भी वही पर अन्वय करने पर भिन्नता आ जाये वहाँ लाटानुप्रास अलंकार होता है। अथार्त जब एक शब्द या वाक्य खंड की आवर्ती उसी अर्थ में हो वहाँ लाटानुप्रास अलंकार होता है।

जैसे :- तेगबहादुर, हाँ, वे ही थे गुरु-पदवी के पात्र समर्थ,

तेगबहादुर, हाँ, वे ही थे गुरु-पदवी थी जिनके अर्थ।

  1. अन्त्यानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ अंत में तुक मिलती हो वहाँ पर अन्त्यानुप्रास अलंकार होता है।

जैसे :- ” लगा दी किसने आकर आग।

कहाँ था तू संशय के नाग ?”

  1. श्रुत्यानुप्रास अलंकार क्या होता है :- जहाँ पर कानों को मधुर लगने वाले वर्णों की आवर्ती हो उसे श्रुत्यानुप्रास अलंकार कहते है।

जैसे :- ” दिनान्त था , थे दीननाथ डुबते ,

सधेनु आते गृह ग्वाल बाल थे।”

  1. यमक अलंकार क्या होता है :- यमक शब्द का अर्थ होता है – दो। जब एक ही शब्द ज्यादा बार प्रयोग हो पर हर बार अर्थ अलग-अलग आये वहाँ पर यमक अलंकार होता है।

जैसे :- कनक कनक ते सौगुनी , मादकता अधिकाय।

वा खाये बौराए नर , वा पाये बौराये।

  1. पुनरुक्ति अलंकार क्या है :- पुनरुक्ति अलंकार दो शब्दों से मिलकर बना है – पुन: +उक्ति। जब कोई शब्द दो बार दोहराया जाता है वहाँ पर पुनरुक्ति अलंकार होता है।
  2. विप्सा अलंकार क्या है :- जब आदर, हर्ष, शोक, विस्मयादिबोधक आदि भावों को प्रभावशाली रूप से व्यक्त करने के लिए शब्दों की पुनरावृत्ति को ही विप्सा अलंकार कहते है।

जैसे :- मोहि-मोहि मोहन को मन भयो राधामय।

राधा मन मोहि-मोहि मोहन मयी-मयी।।

  1. वक्रोक्ति अलंकार क्या है :- जहाँ पर वक्ता के द्वारा बोले गए शब्दों का श्रोता अलग अर्थ निकाले उसे वक्रोक्ति अलंकार कहते है।
Money Deep
Money Deephttps://www.indiastudyinstitute.in
India Study Institute is a educational website. Which serves education posts for students who is preparing for competitive exams. Download all kind of Exam Papers, Syllabus, Notes and other stuff from here.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Important

Most Popular